फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक संदेश पर यात्रियों समेत वापस मुंबई लौटा विमान, बेंगलूरू के लिए भरी थी उड़ान

Thu, 05 Dec 2019 05:29 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
इंडिगो
विज्ञापन

मुंबई से गुरुवार को बेंगलूरू जा रहे इंडिगो के ए320 निओ विमान के पायलट को उड़ान के दौरान सावधानी का एक संदेश मिला। संदेश मिलते ही पायलट ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया और एहतियात के तौर पर यात्रियों समेत विमान लेकर मुंबई लौट आया। फिलहाल मुंबई में विमान का निरीक्षण चल रहा है।

विज्ञापन

 



इससे पहले चेन्नई से सोमवार को हैदराबाद जा रहे इंडिगो के ए320 निओ विमान के एक प्रैट एंड व्हिटनी (पीडब्ल्यू) इंजन में कोई गड़बड़ी आ गई थी। हालांकि, विमान को सुरक्षित हैदराबाद उतार लिया गया था। उतरने के बाद पीडब्ल्यू इंजन में काफी कंपन देखा गया। जानकारी के मुताबिक जिस पीडब्ल्यू इंजन में गड़बड़ी आई , उसे बदला जाएगा।

इंडिगो ने एक बयान में कहा, ‘दो दिसंबर को चेन्नई से हैदराबाद जा रही उड़ान संख्या 6ई-6215 के हैदराबाद में उतरने के बाद विमान चालक ने इंजन में कंपन महसूस किया। विमान को परिचालन से हटा दिया गया है। मरम्मत और जांच संबंधी आवश्यक काम जारी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें