फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले वर्ष 18.6 लाख से अधिक शिकायतें मिलीं : जितेंद्र सिंह

Thu, 17 Sep 2020 12:52 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jitendra Singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में आज पिछले वर्ष के दौरान सार्वजनिक तौर पर की गई शिकायतों का आंकड़ा लिखित रूप में पेश किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2019 में 18.6 लाख से अधिक सार्वजनिक शिकायतें प्राप्त हुईं और उनमें से 16 लाख से अधिक का निवारण किया गया। मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा साझा किये गए आंकड़ों के अनुसार, 2017 में 18,66,124 के मुकाबले 2018 में कुल 15,86,415 शिकायतें प्राप्त हुईं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, इनमें से 14,98,519 और 17,73,020 शिकायतों का क्रमशः 2018 और 2017 में निवारण किया गया था। पिछले वर्ष 2019 में, कुल 18,67,758 सार्वजनिक शिकायतें प्राप्त हुईं थी और 16,39,120 का सरकार द्वारा सुलझाया गया।

लोकसभा में मंत्री जितेंद्र सिंह आगे कहा कि मंत्रिमंडल सचिवालय में लोक शिकायत निदेशालय (डीजीपी) के पास एक शिकायतकर्ता का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक तंत्र है, जो कहता है कि वह कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन विभाग से समय पर प्राप्त प्रतिक्रिया से संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि, शिकायत के औसत निपटान समय में पिछले छह वर्षों में बहुत सुधार हुआ है। उदाहरण के लिए, कोविड-19 महामारी के दौरान, विशेष शिकायतों के निवारण का विकल्प उपलब्ध कराया गया, जो कि प्रत्येक शिकायत का 1.4 दिन के औसत से समय पर किये गए निवारण को दर्शाता है।
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें