फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: आव्हाड बोले- अगर अजित गुट को लगता है कि उनको NCP छोड़ने को मजबूर किया, तो मैं छोड़ दूंगा राजनीति

Sat, 08 Jul 2023 05:18 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने शनिवार को कहा कि अगर अजित पवार गुट को लगता है कि  महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल सहित शरद पवार के आसपास के समूह ने उन्हें राकांपा छोड़ने के लिए मजबूर किया है तो छोड़ देंगे।
विज्ञापन
Jitendra Awhad - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजनीति में अचानक आए मोड़ ने सभी चौंका कर रख दिया। कल तक जो साथ थे वो दूसरे गुट में शामिल थे। इस मुद्दे पर राजनीति जोरों पर है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने शनिवार को कहा कि अगर अजित पवार गुट को लगता है कि  महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल सहित शरद पवार के आसपास के समूह ने उन्हें राकांपा छोड़ने के लिए मजबूर किया है तो वे राजनीति छोड़ देंगे।

विज्ञापन


जितेंद्र आव्हाड नासिक के येओला में एक रैली के लिए जा रहे शरद पवार के स्वागत के लिए खड़े थे यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर उन्हें लगता है कि हममें से कुछ लोग शरद पवार के आसपास मंडरा रहे हैं और इसीलिए उन्हें राकांपा छोड़ना पड़ी, तो मैं अभी एनसीपी से इस्तीफा देने को तैयार हूं और राजनीति छोड़ने के लिए भी और मैं यह भी सुनिश्चित करूंगा कि जयंत पाटिल भी ऐसा ही करें।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने हमारे कारण राकांपा छोड़ी है तो हमारे पार्टी में बने रहने का क्या फायदा। अगर उन्हें लगता है कि पार्टी के विकास के लिए उनका होना जरूरी है तो आइए हम चले जाएंगे। आव्हाड ने आगे कहा कि वह येओला की रैली में पार्टी छोड़ने की अपनी योजना की घोषणा कर सकते हैं। वह और अन्य लोग हाल के घटनाक्रम के कारण इस उम्र में शरद पवार को पीड़ित होते नहीं देख सकते।
विज्ञापन


अजित पवार और छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल और हसन मुश्रीफ सहित आठ विधायकों ने राकांपा को तोड़ दिया और दो जुलाई को एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए। अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आव्हाड ने कहा कि जो लोग चले गए हैं उन्हें अपने राजनीतिक करियर के दौरान पार्टी और शरद पवार से मिली मदद पर विचार करना चाहिए।

इससे पहले भी जितेंद्र आव्हाड ने अजित पवार गुट पर कड़ा हमला किया था और कहा कि आपको शरद पवार ने सब कुछ दिया, मंत्री पद, सारी शक्तियां दीं। आपको चुनाव प्रचार के लिए शरद पवार की जरूरत है, आपको हर चीज के लिए शरद पवार की जरूरत है। अब अचानक वे कहते हैं, हमें शरद पवार नहीं चाहिए। अगर आप भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं तो कशाला साहब का चेहरा क्यों इस्तेमाल करें, अपने चेहरे का प्रयोग करें। 30 साल तक धूप, बारिश, बीमारी, पसीना बहाकर शरद पवार साहेब ने पार्टी बनाई और आप साहेब से मीटिंग में सवाल पूछते हैं।

सीएम शिंदे के साथ अजित पवार के आने पर फडणवीस बोले- यह अब विकास का त्रिशूल है
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि राकांपा नेता अजित पवार के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल होने से सरकार अब विकास का त्रिशूल बन गई है, जो राज्य से गरीबी और पिछड़ेपन को दूर करेगा। फडणवीस राज्य के गढ़चिरौली जिले में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से सीएम एकनाथ शिंदे और मैं साथ मिलकर काम कर रहे हैं। लेकिन अजित पवार के सरकार में शामिल होने से अब विकास का 'त्रिशूल' बन गया है, जो राज्य से गरीबी और पिछड़ापन दूर करेगा।

उन्होंने कहा कि यह 'त्रिशूल' भगवान शिव की तीसरी आंख की तरह है जो आम आदमी के खिलाफ काम करने वालों को भस्म कर देगा। उन्होंने कहा कि गढ़चिरौली में इस्पात उद्योग में लगभग 20,000 करोड़ रुपये का निवेश लाया जा रहा है। राज्य सरकार गढ़चिरौली को स्टील सिटी बनाने पर काम कर रही है, जिससे स्थानीय निवासियों को रोजगार के बड़े अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें