फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी के जीवन में ये डिजिटल बदलाव लाने जा रही है रिलायंस जियो

Wed, 18 Jan 2017 08:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी 4जी सेवा से टेलीकॉम कंपनियों के होश उड़ाने के बाद रिलायंस जियो अब कनेक्टेड कार ऐप और जियो टीवी जैसे उत्पादों पर फोकस कर रही है। जियो डिजिटल लाइफस्टाइल मिशन के तहत अपने नए उत्पादों का जोर शोर से परिक्षण कर रही है।
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि वह जियो के जरिए देशवासियों में डिजिटल लाइफस्टाइल को बढ़ावा देना चाहते हैं और इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जियो एक्सपीरियंस सेंटर में कंपनी जीवन के हर पहलू को डिजिटल करने की कोशिश कर रही है।

इसकी शुरूआत जियो ने स्कैनबॉक्‍स बनाकर की है। इस बॉक्स के बनने के बाद सिम एक्टीवेशन में लगने वाले 4-5 घंटे मात्र 3-4 मिनट में बदल गए हैं। इस समय कंपनी हर रोज करीब छह लाख एक्टीवेशन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डोंगल और ऐप से आपकी कार बनेगी स्मार्ट

jio
इसके अलावा फोन बदलने पर सबसे बड़ा खतरा उसका डाटा और फोन बुक खोने का रहता है। इस समस्या के निदान के लिए जियो ने स्‍विचएनवॉक बनाया है।इसमें एक जीबी तक डाटा 45 सेकेंड्स में ट्रांसफर हो सकता है।

ये डिवाइस एंड्रायड और आईओएस दोनों पर काम करता है।

इसके अलावा कंपनी कार कनेक्ट पर काम कर रही है इसमें डोंगल और एक ऐप की मदद से आपकी कार स्मार्ट कार बन जाएगी। हालांकि इस डोंगल को कार के डायगनोस्‍टिक पोर्ट में लगाना होगा और आप कार के अंदर जारी सारी गतिविधियों को दूर बैठे देख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें