फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा घोटाले में दोषी लालू यादव की अंतरिम जमानत 27 अगस्त तक बढ़ी, 24 अगस्त को होगी सुनवाई

Sat, 18 Aug 2018 05:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
झारखंड हाइकोर्ट ने बढ़ाई लालू यादव के प्रोविजनल बेल की अवधि। (फाइल फोटो)
विज्ञापन

झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को चारा घोटाले से जुड़े चार मामलों में दोषी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की अंतरिम जमानत (प्रोविजनल बेल) को 27 अगस्त तक बढ़ा दिया है। कोर्ट 24 अगस्त को लालू की जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगा। 

विज्ञापन


इससे पहले हाईकोर्ट ने 14 मई को चिकित्सीय आधार पर राजद प्रमुख को छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 अगस्त तक कर दिया गया था। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने शुक्रवार को अंतरिम जमानत को 27 तक बढ़ा दिया।

कोर्ट ने लालू यादव को चारा घोटाले में 30 सितंबर 2013 को उन्हें चाईबासा कोषागार से जुड़े दोषी ठहराया था। 24 जनवरी 2018 को उन्हें चाईबासा कोषागार से एक अन्य मामले और 23 फरवरी और 19 मार्च 2018 को क्रमश: देवघर कोषागार और दुमका कोषागार से जुड़े मामले में दोषी ठहराया गया था।       

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें