फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand day: त्रिपुरा में मनाया गया झारखंड दिवस, उरांग बोले-सरकार कर रही है श्रमिकों के लिए कल्याकारी काम

Sat, 10 Dec 2022 04:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला एन. अर्जुन, अगरतला

सार

त्रिपुरा प्रदेशाध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा, देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर त्रिपुरा में झारखंड दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत ही झारखंड से यहां आए हुए लोगों के सम्मान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, इस समय केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार सबके विकास पर जोर दे रही है।
विज्ञापन
त्रिपुरा में मनाया गया झारखंड दिवस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सरकार ने हमेशा झारखंड के लोगों के साथ धोखा किया। केंद्र में जब तक कांग्रेस की सरकार रही तब तक उनकी अलग झारखंड की मांग को नहीं सुना गया। जबकि जब भाजपा की सरकार सत्ता में आई तो उनकी मांग पूरी हुई। इसके बाद अलग झारखंड की दशकों पुरानी मांग पूरी हुई और अलग राज्य बना। यह बात त्रिपुरा सिमना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित झारखंड दिवस के मौके पर एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव उरांग ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इतना ही नहीं जब से भाजपा सरकार बनी है, तबसे त्रिपुरा में भी श्रमिकों के हित में लगातार काम कर रही है। श्रमिकों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, उसका ध्यान सरकार रख रही है। त्रिपुरा सरकार आदिवासियों और श्रमिकों को लेकर कितना सोचती है, इसका पता इसी बात से लगता है कि सरकार यहां पर झारखंड दिवस मना रही है। 

उरांग ने कहा, कांग्रेस ने हमेशा झारखंड के लोगों को छला। उनकी मांग की तरफ ध्यान नहीं दिया। जब केंद्र में भाजपा की सरकार आई तो उन्होंने 2000 में झारखंड की मांग अमली जामा पहनाया। उन्होंने कहा, त्रिपुरा सरकार भी श्रमिकों के लिए लगातार कार्य कर रही है। किसी तरह की दिक्कत होने नहीं दे रही है।
विज्ञापन


इस अवसर पर त्रिपुरा प्रदेशाध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा, देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर त्रिपुरा में झारखंड दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत ही झारखंड से यहां आए हुए लोगों के सम्मान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, इस समय केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार सबके विकास पर जोर दे रही है। इसके साथ ही चाय बागानों के श्रमिकों के उन्नयन के लिए खास ध्यान भी दिया जा रहा है।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा, जो झारखंडी यहां हैं, वे सब हमारे लोग हैं। कई वर्षों से यहां रहने वाले लोगों को घर के लिए एक जमीन नसीब नहीं थी लेकिन अब भाजपा सरकार ने उनको जमीन देने का संकल्प लिया है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ विभिन्न चाय बागानों के श्रमिक कार्यक्रम में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें