झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे नहीं होने का जिम्मेदार भाजपा ने आजसू को ठहराया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने दावा किया कि दो-तीन सीटों को छोड़कर आजसू भाजपा को इस चुनाव में किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा सकती।
भाजपा ने 2014 के विधानसभा चुनावों में आजसू को आठ सीटें दी थीं। गिलुआ ने कहा इस बार पार्टी 14 सीटों पर विचार करने के लिए तैयार थी। लेकिन आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो 18 से 22 सीटों के अपने दावे पर अड़े थे।
महतो ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी ने भाजपा को 17 कैंडिडेट की सूची दी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और उसका इस तरह सम्मान किया जाना चाहिए। आजसू एक क्षेत्रीय दल है उसे आनुपातिक रूप से सीटों पर सहमत होना चाहिए था।
बता दें कि भाजपा ने 30 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच होने वाले पांच चरण के झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 73 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। दूसरी ओर आजसू ने 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए अब तक 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।