झारखंड विधानसभा चुनाव में पांच सबसे कम अंतर की जीत
- फोटो : अमर उजाला
झारखंड में विधानसभा चुनाव में एक तरफ जहां कुछ नेताओं बड़े अंतर से जीत हासिल की तो कुछ नेताओं कम अंतर के वोट से जीत मिली है। इनमें मंडु, लातेहार, छतरपुर, डाल्टनगंज और कांके विधानसभा सीटें शामिल हैं।
- मंडु विधानसभा सीट पर आजसू के निर्मल महतो ने सबसे कम अंतर से जीत हासिल की, उन्होंने कांग्रेस जय प्रकाश भाई पटेल को 231 वोटों से हराया। निर्मल महतो को 90 हजार 871 वोट मिले, वहीं जय प्रकाश भाई पटेल को 90 हजार 640 वोट मिले हैं।
- लातेहार विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रकाश राम ने झामुमो के बैद्यनाथ राम को मात्र 434 वोटों के अंतर से मात दी है। प्रकाश राम को 98 हजार 062 वोट मिले, वहीं बैद्यनाथ राम को 97 हजार 628 वोट मिले हैं।
- छतरपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के राधा कृष्ण किशोर ने भाजपा की पुष्पा देवी पर 736 वोट के अंतर से जीत हासिल की है। राधा कृष्ण किशोर को 71 हजार 857 वोट मिले, वहीं पुष्पा देवी को 71 हजार 121 वोट मिले हैं।
- डाल्टनगंज विधानसभा सीट पर भाजपा के आलोक कुमार चौरसिया ने कांग्रेस के कृष्ण नंद त्रिपाठी पर 890 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। आलोक कुमार चौरसिया को 10,2175 वोट मिले, वहीं कृष्ण नंद त्रिपाठी को 10,1285 वोट मिले हैं।
- कांके विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सुरेश कुमार बैथा को भाजपा के डॉ. जितु चरण राम पर 968 वोटों से जीत मिली है। सुरेश कुमार बैथा को एक लाख 33 हजार 499 वोट मिले हैं, वहीं डॉ. जितु चरण राम को एक लाख 32 हजार 531 वोट मिले हैं।
पांच सबसे छोटी जीत वाले उम्मीदवार और निर्वाचन क्षेत्रों की सूची
| निर्वाचन क्षेत्र |
संख्या |
जीतने वाले उम्मीदवार |
पार्टी |
हारने वाले उम्मीदवार |
पार्टी |
अंतर (वोट) |
| मंडु |
24 |
निर्मल महतो |
आजसू पार्टी |
जय प्रकाश भाई पटेल |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
231 |
| लातेहार |
74 |
प्रकाश राम |
भारतीय जनता पार्टी |
बैद्यनाथ राम |
झारखंड मुक्ति मोर्चा |
434 |
| छतरपुर |
78 |
राधा कृष्ण किशोर |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
पुष्पा देवी |
भारतीय जनता पार्टी |
736 |
| डाल्टनगंज |
76 |
आलोक कुमार चौरसिया |
भारतीय जनता पार्टी |
कृष्ण नंद त्रिपाठी |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
890 |
| कांके |
65 |
सुरेश कुमार बैथा |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
डॉ. जितु चरण राम |
भारतीय जनता पार्टी |
968 |
संबंधित वीडियो-