नया साल के दिन लंदन से मुंबई आने वाली जेट एयरवेज फ्लाइट में एक पुरुष पायलट और महिला को-पायलट आपस में भिड़ने के मामले में जेट एयरवेज ने अपने दो पायलट को नौकरी से हटा दिया है। इस मामले में जेटएयरवेज के प्रवक्ता ने कहा, 'लंदन से मुंबई आने वाली फ्लाइट 9W 119 में दोनों पायलटों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई थी। इस मामले में रिव्यू करने के बाद उन दोनों पायलट को नौकरी से हटा दिया गया है।'
पढ़ेंः-
जेट एयरवेज की एयर होस्टेस 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार, बाहर भेजने की थी साजिश
दरअसल, इस मामले में जेट एयरवेज की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया था कि इस घटना को डीजीसीए को रिपोर्ट कर दिया गया। इसके साथ ही दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया। घटना के बाद ही दोनों पायलटों पर इंटरनल इन्वेस्टिगेशन बिठाई गई थी।
बता दें कि 1 जनवरी 2018 को लंदन से मुंबई आने वाली जेट एयरवेज फ्लाइट में एक पुरुष पायलट और महिला को-पायलट आपस में भिड़ गए थे। इस मामले को सामने आने के बाद पायलट का लाइसेंस कैंसल कर दिया गया था। वहीं को-पायलट को ड्यूटी से हटाया गया था। बताया जा रहा है कि दोनों पायलटों के बीच फ्लाइट के टेक-ऑफ के समय लड़ाई शुरु हुई थी।