मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर जूलियो रिबेरो ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने मुंबई के कमला मिल कंपाउंड में हुए हमले की जांच के लिए ज्यूडिशियल कमीशन के गठन की मांग की है।
<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">PIL filed by former Mumbai Police Commissioner Julio Ribeiro in Bombay HC demanding setting up a judicial commission of inquiry on <a href="https://twitter.com/hashtag/KamalaMillsFire?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#KamalaMillsFire</a> incident (file pic) <a href="https://t.co/8yqisytcA6">pic.twitter.com/8yqisytcA6</a></p>— ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/950629149923713024?ref_src=twsrc%5Etfw">January 9, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
गौरतलब है कि रिपोर्ट में बताया गया था कि आग पहले मोजो रेस्तरां में लगी और फिर बाद में उससे लगे वन एबॉव पब तक पहुंच गई। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग के समय मोजो के रेस्तरां में हुक्का परोसा गया था। जिसके बाद यह आग लग गई। जबकि रेस्तरां में शराब और हुक्का परोसने की इजाजत नहीं थी। इसके बावजूद भी यह धंधा अवैध रूप से चलाया जा रहा था।
पढ़ेंः-
कमला मिल्स हादसा: मोजो पब का मालिक गिरफ्तार, पूर्व पुलिस कमिश्नर का है बेटा
इस मामले में पुलिस ने वन एबव पब के दो मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों का नाम केविन बावा और लिस्बन लोपेज था। इससे पहले पुलिस ने पब मालिकों को कथित रूप से पनाह देने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनो प्रबंधकों को भोईवाड़ा कोर्ट में पेश किया गया था।
बता दें कि 29 दिसंबर को मुंबई के कमला मिल कंपाउंड स्थित 1-अबव रेस्तरां, लंडन टैक्सी बार और मोजो पब में देर रात भीषण आग लग जाने से 15 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए थे।