फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट एयरवेज विमान में दोस्त की खुशी के लिए युवक ने कहा ‘हैप्पी बम’, गिरफ्तार

Mon, 13 Nov 2017 09:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति को ‘हैप्पी बम’ शब्द का इस्तेमाल करने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया। हवाईअड्डे के एक कर्मचारी ने उसे ‘हैप्पी बम’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए सुन लिया था।
विज्ञापन


हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि जेट एयरवेज के एक कर्मचारी ने क्लिंस वर्गीज नाम के यात्री को यह कहते सुना कि उनके पास एक ‘हैप्पी बम’ है। वह शख्स वर्गीज त्रिचूर जिले का रहने वाला है।

ग्राउंड स्टाफ ने इस बारे में पर्यवेक्षक अधिकारियों को सूचना दी जिन्होंने इसके बारे में सीआईएसएफ तथा घरेलू टर्मिनल के प्रबंधन को बताया। वर्गीज को जेट एयरवेज की कोच्चि से मुंबई को जाने वाली विमान 9 डब्ल्यू 825 में सवार होना था।
विज्ञापन


उसे विमान से उतारकर सामान की अच्छे से तलाशी लेने के बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। पूछताछ के दौरान वर्गीज ने अधिकारियों को बताया कि वह फेसबुक चैट पर मुंबई में अपने एक दोस्त के लिए खुशी जाहिर कर रहे थे। वर्गीज के साथ यात्रा करने वाले एक अन्य शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

हवाईअड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि घटना के बाद सभी यात्रियों को उतार लिया गया। इसके बाद सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद दो घंटे का विलंब से विमान को दो बजकर दो मिनट पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें