फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट एयरवेज में इस्तीफों का दौर, सीईओ विनय दुबे समेत कई अधिकारियों ने छोड़ी नौकरी

Tue, 14 May 2019 05:32 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेट एयरवेज के सीईओ विनय दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

जेट एयरवेज की दिक्कतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। विनय दुबे ने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। इसके अलावा कंपनी के एचआर (चीफ पीपल ऑफिसर) राहुल तनेजा ने भी इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं, मंगलवार की शाम को कंपनी सचिव और अनुपालन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने भी तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज का परिचालन बंद हो ही चुका है, साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार आ रहे इस्तीफे उसकी मुश्किलों में और इजाफा कर रहे हैं। पहले कंपनी के एग्जीक्यूटिव और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अमित अग्रवाल का भी आज सुबह ही इस्तीफा आया था और अब कंपनी के सीईओ विनय दुबे और एचआर राहुल तनेजा का इस्तीफा भी आ गया। 

विज्ञापन


बता दें कि विनय दुबे ने अगस्त 2017 में जेट एयरवेज का हाथ थामा था। इससे पहले उन्होंने डेल्टा एयरलाइंस और अमेरिकन एयरलाइंस के साथ भी काम किया है। ज्ञात हो कि जेट एयरवेज का संचालन 17 अप्रैल को बंद हो गया था। कर्मचारियों और पायलटों का वेतन न दे पाने के वजह से कंपनी दिक्कतों से घिरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें