फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की जीएस लक्ष्मी बनीं आईसीसी की पहली महिला मैच रेफरी

Tue, 14 May 2019 05:24 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जीएस लक्ष्मी
विज्ञापन

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार को भारत की जीएस लक्ष्मी को अपने मैच रेफरी के इंटरनेशनल पैनल में जगह दी है। वो इस पैनल में जगह पाने वाली पहली महिला हैं।

विज्ञापन


आईसीसी की तरफ से बताया गया कि लक्ष्मी तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय मैचों में रेफरी की भूमिका निभाने के योग्य हो गई हैं। इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसेक पुरुषों के मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनी थी। इसी कड़ी में जल्द ही लक्ष्मी पुरुषों के मैच में रेफरी की भूमिका निभाने वाली पहली महिला बन सकती है।

इस दौरान लक्ष्मी ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय पैनल में जगह मिलना मेरे लिए बड़ा सम्मान है। बतौर क्रिकेटर और मैच रेफरी मेरा लंबा करियर रहा है। मैने दोनों ही भूमिका में अपने अनुभव का बखूबी इस्तेमाल किया है। इस विशेष सम्मान के लिए मैं आईसीसी और बीसीसीआई का धन्यवाद करना चाहूंगी। मेरी वरिष्ठ साथियों, परिवार वालों ने मेरा काफी साथ दिया है। मैं उम्मीद करती हूं कि मुझे मिली नई भूमिका में मैं सभी की उम्मीदों पर खरी उतरूंगी।
विज्ञापन


बता दें कि मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली 51 साल की लक्ष्मी ने साल 2008-2009 में पहली बार घरेलू महिला क्रिकेट में मैच रेफरी की भूमिका निभाई थी। वो महिला क्रिकेट से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय वनडे और तीन अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में मैच रेफरी की भूमिका निभा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें