जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। दुबे ने बताया, 'हम वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिले और अपना मामला उनके सामने रखा। हमने उनसे अनुरोध किया है कि नीलामी प्रक्रिया खुली और पारदर्शी रखी जाए। उन्होंने हमें इसका आश्वासन दिया और बताया कि जेट एयरवेज खरीदने में चार पार्टियों ने अपनी रुचि दिखाई है।'
बता दें कि बीते लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के विमान ने अंतिम उड़ान बुधवार 17 अप्रैल को रात 10.30 बजे अमृतसर के हवाई अड्डे से मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी।