फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब JEE पर उठे सवाल, कोचिंग क्लास के मॉक टेस्ट से मिलता-जुलता पाया गया पेपर

Wed, 11 Apr 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जिन छात्रों ने मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा दी थी उन्होंने शिकायत की है कि प्रश्नपत्र में बहुत सारे सवाल ठीक वैसे ही थे जैसे 2016 में कोचिंग क्लास के मॉक टेस्ट में पूछे गए थे। छात्रों ने कहा कि JEE में फिजिक्स के सेट C में 9 सवाल ऐसे थे जो हैदराबाद की एक कोचिंग के मॉक टेस्ट में पूछे गए थे। उन्होंने कहा कि यह जानकारी मंगलवार शाम को शेयर की गई जो कि कुछ ही घंटों में वायरल हो गई।

विज्ञापन


कुछ छात्रों ने JEE की परीक्षा कराने वाली CBSE से शिकायत की है। यह मामला इसलिए भी जोरों से उठा है क्योंकि हाल ही में दसवीं और बारहवीं के पेपर लीक होने का मामला सामने आया था।सीबीएसई की पब्लिक रिलेशन अधिकारी रमा शर्मा ने कहा JEE एक उच्च स्तर की प्रतियोगिता है जिसकी छात्र पिछले साल के पेपरों से तैयारी करते हैं। पेपर तैयार करने वाले इस बात का ध्यान रखते हैं कि सवाल दोहराये न जाएं। इस मामले हमें शिकायत मिली है और डायरेक्टर खुद इस मामले को लेकर सतर्क हैं। हम डायरेक्टर के बयान का इंतजार कर रहे हैं। 

छात्रों द्वारा की गई शिकायत में बताया गया है कि सवाल नंबर 64, 67, 77, 78, 81, 83, 86 और 87 मॉक टेस्ट में पूछे गए सवालों से मिलते जुलते थे। नारायण कोचिंग एकेडमी से जुड़े अधिकारी ने छात्रों के इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि यह सवाल 2016 में ग्रांड फिनाले मॉक टेस्ट में पूछे गए थे। किताबों में भी कई बार एक जैसे सवाल होते हैं। वहीं कोचिंग चेन आईआईटी के कोआर्डिनेटर अशोक कुमार ने कहा कि हमारी रिसर्च टीम को कुछ चीजें मिली हैं जिससे साफ है कि किसी ने हमारे प्रश्नपत्र को डाक्टर्ड किया है और हमारी छवि बिगाड़ने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


राव आईआईटी एकेेडमी के एमडी और सीईओ विनय कुमार ने कहा कि कई कोचिंग्स में यह समानताएं मिली हैं जिस पर फौरन प्रतिक्रिया दी जानी चाहिए थी। हम अपने सभी छात्रों से कह रहे हैं कि इस मामले की CBSE से शिकायत करें। उन्होंने कहा कि वह खुद एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर से मामले की जांच के लिए लिखित में शिकायत दर्ज कराएंगे। 

आपको बता दें कि 2018 में 10.43 लाख छात्रों ने 112 शहरों में JEE की परीक्षा दी थी। जिसमें से केवल 2 लाख 24 हजार छात्र ही 20 मई 2018 को होने वाली JEE एडवांस परीक्षा के लिए योग्य होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें