फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक के मुद्दे पर अब जदयू ने भी केंद्र सरकार से किया किनारा 

Thu, 03 Jan 2019 10:08 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी, नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
तीन तलाक के मुद्दे पर अब भारतीय जनता पार्टी का साथ उसके सहयोगी भी नहीं देते दिख रहे हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू इस मुद्दे पर केंद्र की एनडीए सरकार के साथ नहीं है। पार्टी का कहना है कि अगर राज्यसभा में इस पर वोटिंग हुई तो वह इसके समर्थन में वोट नहीं करेगी। जदयू का रुख केंद्र सरकार के लिए किरकिरी की वजह बन सकता है। 
विज्ञापन


जदयू की बिहार इकाई के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान पार्टी का रुख सामने रखा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी तीन तलाक के पक्ष में नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक बड़े समुदाय की परम्परा में तौर-तरीके अलग हैं। इससे लाखों महिलाएं प्रभावित होंगी।

उन्होंने कहा कि इस पर उस समुदाय से बातचीत करके एक समाधान निकालना चाहिए। वोटिंग के समय पार्टी का क्या रुख रहेगा? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हम समर्थन में वोट नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें