जेडीएस के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा
- फोटो : एएनआई (फाइल)
सक्रिय राजनीति में देवगौड़ा परिवार के आठ सदस्य
कुछ राजनीतिक पर्यवेक्षकों की राय है कि जेडीएस के परिवार केंद्रित होने की धारणा बहुत ज्यादा है और यह इसकी मुख्य कमियों में से एक है। देवगौड़ा के परिवार के आठ सदस्य सक्रिय राजनीति में हैं। जेडीएस प्रमुख देवगौड़ा कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य भी हैं, जबकि उनके बेटे कुमारस्वामी पूर्व मुख्यमंत्री और चन्नापटना से विधायक हैं। कुमारस्वामी की पत्नी अनीता रामनगर क्षेत्र से विधायक हैं। उनके बेटे निखिल जेडीएस की युवा शाखा के अध्यक्ष हैं, उन्होंने मांड्या से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी सुप्रीमो के बड़े बेटे एचडी रेवन्ना पूर्व मंत्री और होलेनारसीपुरा से विधायक हैं, उनकी पत्नी भवानी रेवन्ना हासन जिला पंचायत की सदस्य थीं, और उनके बेटे प्रज्वल और सूरज क्रमशः हासन से सांसद और एमएलसी हैं। चारों बड़े सदनों लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद में गौड़ा परिवार का प्रतिनिधित्व है।