फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवगौड़ा बोले, विधायकों की ऐसी खरीद-फरोख्त मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी

Wed, 24 Jul 2019 04:33 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
जेडी (एस) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा - फोटो : ANI
विज्ञापन
जेडी (एस) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कर्नाटक के हुए राजनीतिक घटनाक्रम के लिए सीधे तौर पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया है। 
विज्ञापन


जनता दल (सेक्युलर), जेडी (एस) पार्टी के प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने कहा, "कर्नाटक में जिस तरह से चीजें घटित हुई हैं, मैंने अपने राजनीतिक करियर में कभी नहीं देखा। जिस तरह से एक राष्ट्रीय पार्टी, भाजपा के नेतृत्व ने इस तरह से विधायकों के खरीद-फरोख्त की इजाजत दी, मैंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा।" 
 
विज्ञापन


बता दें कि करीब एक महीने से कर्नाटक में राजनीतिक अस्थिरता को लेकर आशंका जताई जा रही थी। मंगलवार देर शाम आखिरकार इसका पटाक्षेप हो गया। कांग्रेस और जेडीएस विधायकों के इस्तीफे से लड़खड़ाई 14 महीने पुरानी एचडी कुमारस्वामी सरकार विधानसभा में हुए विश्वास मत परीक्षण में नाकाम होने के बाद सत्ता से बाहर हो गई। 
विज्ञापन


एचडी देवगौड़ा ने कहा, "कर्नाटक सरकार मंगलवार को विश्वास मत हार गई। हमें अंतिम गठबंधन सरकार होने पर कोई अफसोस नहीं है। हम पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों सहित किसी पर भी आरोप नहीं लगा रहे हैं।" 

देवगौड़ा ने कांग्रेस और जेडीएस की पूर्व गठबंधन सरकार में किसी मतभेद की अटकलों को खारिज कर दिया।

जेडीएस प्रमुख ने कहा, "दोनों दलों, कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) के बीच कोई मतभेद नहीं है, एक राष्ट्रीय पार्टी है, दूसरी क्षेत्रीय पार्टी है। 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें