फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JDS vs BJP: केंपेगौड़ा की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पूर्व PM को न्योता नहीं देने का आरोप, AIMIM को भी घेरा

Sun, 13 Nov 2022 06:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

नादप्रभु हिरिया केंपेगौड़ा की 108 फीट की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को आमंत्रित ना किए जाने का मुद्दा बड़ा होता जा रहा है। राज्य के पूर्व सीएम और पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे एचडी कुमारस्वामी ने आरोपों पर भाजपा की सफाई के बाद पलटवार किया है। इससे पहले कर्नाटक जद (एस) के अध्यक्ष सीएम इब्राहिम ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। 
 
विज्ञापन
नादप्रभु केंपेगौड़ा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के संस्थापक नादप्रभु हिरिया केंपेगौड़ा की 108 फीट की प्रतिमा का अनावरण पीएम मोदी ने 11 नवंबर को किया था। जिसके बाद ये मुद्दा विवादों में आ गया है। मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम को लेकर जद (एस) ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाए हैं। जद(एस) का आरोप है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व पीएम और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा को आमंत्रित नहीं किया गया था। वहीं, भाजपा का दावा है कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया था। 

विज्ञापन


एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा पर किया पलटवार
जनतादल सेक्युलर के आरोपों पर भाजपा की सफाई को लेकर पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति कर रही है। कुमारस्वामी ने कहा कि कार्यक्रम में निमंत्रण पर उसका नाम छापे बिना वे पूर्व प्रधानमंत्री को कैसे बुलाएंगे? उन्होंने कार्ड पहले ही वितरित कर दिए थे। सीएम बोम्मई ने 10 नवंबर को रात 9.30 बजे फोन किया था। इसके बाद 12:45 बजे उन्होंने किसी के माध्यम से एक पत्र भेजा, जिसने पत्र को गार्ड को सौंप दिया। अब वे इसका बचाव करना चाहते हैं। 

एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे इसका बचाव कैसे करेंगे? अगर वह आमंत्रित करना चाहते थे, तो उन्हें मुख्य सचिव को भेजना चाहिए था और आधिकारिक निमंत्रण में अपना नाम छापना चाहिए था। आधिकारिक कार्यक्रम में  नाम के बिना भाजपा उन्हें कैसे बुलाएगी? अब वे बचाव कर रहे हैं कि उन्होंने उन्हें आमंत्रित किया था। 
विज्ञापन


कन्नडिया अपने फैसले खुद लेते हैं 
कर्नाटक जद (एस) के अध्यक्ष इब्राहिम ने नादप्रभु की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर हमला करते हुए कहा कि यह केम्पेगौड़ा सार्वजनिक समारोह नहीं था बल्कि भाजपा का कार्यक्रम था। भाजपा पर राजनीतिक रूप से दिवालिया होने का आरोप लगाते हुए इब्राहिम ने कहा कि अब वे नौटंकी कर रहे हैं। कन्नडिया अपने फैसले खुद लेते हैं वे दिल्ली या मुंबई से निर्देशित नहीं होना चाहते। 

इस दौरान केम्पेगौड़ा प्रतिमा उद्घाटन के लिए पूर्व पीएम देवेगौड़ा को आमंत्रित नहीं किए जाने पर कर्नाटक जद(एस) के अध्यक्ष इब्राहिम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एचडी देवेगौड़ा कर्नाटक के हीरो हैं। वे राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट मांगने आए थे। भाजपा ने जो किया वह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है और लोग चुनाव के दौरान इसकी प्रतिक्रिया देंगे। 

एआईएमआईएम को भी लिया आड़े हाथ
कर्नाटक जद (एस) के अध्यक्ष सीएम इब्राहिम ने एआईएमआईएम पर भी निशाना साधा। उन्होंने कर्नाटक में एआईएमआईएम के चुनाव लड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने दीजिए। इब्राहिम ने भाजपा और एआईएमआईएम पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि बीजेपी ने एआईएमआईएम को हुबली में टीपू सुल्तान समारोह आयोजित करने की अनुमति कैसे दी? यह केवल मुस्लिम वोटों को विभाजित करने के लिए है। वे यह जानते हुए नाटक कर रहे हैं कि 90% मुसलमान जद (एस) में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान इब्राहिम ने कांग्रेस विधायक तनवीर सैत की टीपू सुल्तान की 100 फीट की मूर्ति लगाने की योजना पर भी प्रतिक्रिया दी। जनता दल सेक्यूलर के कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष इब्राहिम ने कहा कि जहां तक मूर्ति का संबंध है, इस्लाम में मूर्तियों की कोई संस्कृति नहीं है। क्या आपने कभी भारत में किसी मुस्लिम नेता की मूर्ति देखी है?  

 श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने दिया बड़ा बयान  
 अगले साल यानी 2023 में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इस बीच, दक्षिणपंथी संगठन श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे और 24 अन्य कट्टर हिंदूवादी कर्नाटक में होने वाले 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में चुनाव लड़ेंगे। इसके पीछे उनका उद्देश्य हिंदुओं की रक्षा करना है। हिंदुओं के समर्थन से राज्य की सत्ता में आई भाजपा समुदाय और हिंदुत्व की रक्षा करने में विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें