फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू- नीतीश के बीच बढ़ी तकरार, RJD की 'बीजेपी हटाओ' रैली से JDU ने किया किनारा

Sun, 02 Jul 2017 01:08 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
लालू यादव और नीतिश कुमार
विज्ञापन
बिहार में लगातार सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार का आपस में मतभेद गहराता जा रहा है। मौजूदा मामले में आरजेडी की 'बीजेपी हटाओ, देश बचाओ' रैली से जेडी (यू) ने किनारा किया है। जेडीयू प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी के विरोध में रैली रखी है, जिससे सत्तारूढ़ सरकार जेडीयू के किनारा करने के आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आरजेडी की यह रैली 27 अगस्त को पटना में होगी। मामले में जेडी(यू) पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने साफ कहा है कि यह आरजेडी की रैली है और जेडीयू पार्टी के तौर पर इसमें हिस्सा नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि अगर जेडी(यू) के अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार को न्योता दिया जाता है तो वह निजी तौर पर उसमें उपस्थित होने के बारे में  फैसला लेंगे। Its RJD's rally, not a joint rally so why should we take part? Our alliance remains strong:Shyam Rajak,JDU on RJD's anti-BJP rally pic.twitter.com/8K2BLXVjEM — ANI (@ANI_news) 2 July 2017
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी बिहार महागठबंधन सरकार के बीच मदभेद सामने आए हैं। अभी हाल में आरजेडी से अलग जाकर जेडीयू प्रमुख सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को सपोर्ट करने का फैसला लिया था। इसके बाद एक अन्य मामले में जीएसटी लॉन्च मेगा शो में भी नीतीश का प्रतिनिधि शामिल हुआ था, जबकि आरजेडी ने कांग्रेस का साथ देते हुए इस कार्यक्रम पर विरोध जताते हुए न जाने का फैसला लिया था। 

जानकारी मुताबिक इस रैली कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा इस रैली में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें