फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉब लिंचिंग के आरोपियों को माला पहनाने के मामले में फंसे केन्द्रीय मंत्री ने राहुल को चुनौती

Fri, 13 Jul 2018 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जयंत सिन्हा
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा पिछले दिनों मॉब लिंचिंग के आरोपियों को माला पहनाने की वजह से चर्चा में आए थे। उन्होंने अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 2017 के रामगढ़ लिंचिंग मामले में लाइव डिबेट करने की चुनौती दी है। सिन्हा ने एक ट्वीट करके राहुल को सभ्य तरीके से हिंदी या अंग्रेजी में बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि गांधी सोशल मीडिया हैंडल के पीछे ना छुपकर सीधी राजनीति करें। 

विज्ञापन


सिन्हा ने कहा कि गांधी ने व्यक्तिगत स्तर पर हमला किया था और उनकी शिक्षा, सिद्धांतों और मानवता की निंदा की थी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से कहा कि यदि वह सोचते हैं कि मेरा निजी आचरण घृणास्पद है तो सार्वजनिक मंच का उपयोग करें। गांधी ने मंगलवार को कहा था आरोपियों का सम्मान करना घृणास्पद था। इसके अलावा गांधी ने सिन्हा से हार्वर्ड के पूर्व छात्र होने के ओहदे को वापस लेने के लिए दायर याचिका पर समर्थन मांगा था। 

सिन्हा ने पिछले हफ्ते गुरुवार को सात आरोपियों को माला पहनाई थी। यह वहीं आरोपी है जिन्होंने पिछले साल जून में एक मुस्लिम शख्स की बीफ ले जाने के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सभी आरोपी जमानत मिलने के बाद सीधा सिन्हा के घर पहुंचे थे। जिसके बाद मंत्री ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया था। हजारीबाग से सांसद का कहना था कि उन्होंने कानून के दायरे में रहकर काम किया है और वह न्यायपालिका में विश्वास रखते हैं।  
विज्ञापन


आरोपिया को माला पहनाने वाली फोटो वायरल होने के बाद सफाई देते हुए सिन्हा ने कहा था, 'मेरा न्यायिक व्यवस्था और कानून में पूरा विश्वास है। दुर्भाग्य से, मेरे कार्यों के बारे में गैर जिम्मेदार बयान दिए जा रहे हैं जबकि मैं कानून के दायरे में रहकर काम कर रहा हूं। जो निर्दोष हैं वह बच जाएंगे और जो दोषी हैं उन्हें कानून के हिसाब से सजा दी जाएगी। रामगढ़ मॉब लिंचिंग मामले में रांची हाईकोर्ट जोकि इस मामले की सुनवाई कर रही है। उसने आरोपियों की सजा पर रोक लगा दी है और उनके केस की सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दी है। केस को दोबारा सुना जाएगा।'
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें