फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन न्यूज पेपर सोसाइटी के अध्यक्ष बने जयंत एम मैथ्यू

Fri, 28 Sep 2018 09:12 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंडियन न्यूज पेपर सोसाइटी के अध्यक्ष बने जयंत एम मैथ्यू।
विज्ञापन

आईएनएस (इंडियन न्यूज पेपर सोसाइटी) की शुक्रवार को बंगलुरू में हुई 79वीं वार्षिक बैठक में जयंत एम मैथ्यू को इसका अध्यक्ष चुना गया है, वे मलयाला मनोरमा से जुड़े हुए हैं। इसके पूर्व अकीला उरंकर आईएनएस की अध्यक्ष थीं। मैथ्यू के अलावा शैलेष गुप्ता को डिप्टी प्रेसीडेंट, एल अदीमूलम को वायस प्रेसीडेंट और शरद सक्सेना को कोषाध्यक्ष चुना गया है। यह टीम साल 2018-19 के लिए काम करेगी।  

विज्ञापन


आईएनएस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक लव सक्सेना सेक्रेटरी जनरल के रुप में अपनी भूमिका निभाएंगे। उनके अलावा 41 सदस्य इक्जेक्यूटिव कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं। आईएनएस यानी द इंडियन न्यूज पेपर सोसाइटी का रजिस्टर्ड ऑफिस दिल्ली के रफी मार्ग पर है, जहां पूरे भारत के सभी प्रमुख अखबारों के दफ्तर हैं। इस मायने में यह अखबारों की एक प्रतिनिधि संस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें