फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : आधार पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निजता की रक्षा होगी

Fri, 28 Sep 2018 09:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड की अनिवार्यता पर भारतीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अमेरिकी विशेषज्ञों ने संतुलित बताया है। साथ ही इन विशेषज्ञों ने जोर देते हुए कहा कि भारत को अब बिना देर किए डेटा शेयरिंग और निजता कानून को लागू करना चाहिए। 

विज्ञापन


सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही हाथों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने आधार योजना को लांच किया था। इसके बाद 2014 में सत्ता में आई मोदी सरकार को आधार का दायरा बढ़ाने का श्रेय दिया जाता है। 

अमर उजाला डॉट कॉम ने इस मुद्दे पर ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा था कि 'क्या आधार पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निजता की रक्षा होगी?' इस सवाल पर लगभग 65.91 प्रतिशत लोगों का मानना है कि आधार पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निजता की रक्षा होगी। वहीं, लगभग 34.09 प्रतिशत लोगों का मानना है कि आधार पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निजता की रक्षा नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें