फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्मा की भतीजी ‘दीपा’ 24 फरवरी को अपने राजनीतिक भविष्य की करेंगी खुलासा

Tue, 17 Jan 2017 10:00 PM IST
एजेंसी/चेन्नई
विज्ञापन
अम्मा की भतीजी ‘दीपा’ 24 फरवरी को अपने राजनीतिक भविष्य की करेंगी खुलासा
विज्ञापन
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार ने राजनीति में उतरने की घोषणा कर दी है। इसी के साथ जयललिता की विरासत को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि वह 24 फरवरी को अम्मा की जयंती पर अपने राजनीतिक भविष्य का खुलासा करेंगी।
विज्ञापन


दीपा के घर के बाहर एआईएडीएमके के बहुत से कार्यकर्ता जुट गए थे और वे मांग कर रहे थे कि दीपा पार्टी में एक बड़ी भूमिका निभाएं। एआईएडीएमके के संस्थापक एमजीआर की जन्म शताब्दी पर सोमवार को उन्होंने बताया कि वह राजनीति में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया कि वह एक नई पार्टी बनाएंगी या फिर किसी अन्य पार्टी में जाएंगी। उन्होंने कहा कि बहुत ढेर सारे सवाल थे कि मैं राजनीति में आऊंगी या नहीं, मैं लोगों के साथ जुड़कर काम करना पसंद करूंगी या फिर राजनीति छोड़कर भाग जाऊंगी।

एमजीआर की जन्म शताब्दी पर मैं यह स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मैं राजनीति में आऊंगी, लोगों के लिए काम करूंगी और उनके सपनों को पूरा करूंगी। मैं राजनीति को पसंद करती हूं और लोगों के लिए काम करना चाहती हूं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि वह 24 फरवरी को अपनी योजना का खुलासा करने से पहले एक राज्यव्यापी यात्रा करेंगी और सत्ताधारी एआईएडीएमके के एक हिस्से सहित अपने समर्थकों और जनता की राय लेंगी। मैं राजनीति में आने की घोषणा एक महत्वपूर्ण दिन 24 फरवरी को जे जयललिता की जयंती के अवसर पर सबके सामने रखूंगी। मुझे नहीं लगता कि इससे अच्छा कोई दिन हो सकता है। मेरी ‘अम्मा’ जिन कार्यों को अधूरा छोड़ गई हैं उन्हें जारी रखने के साथ उनके नाम और प्रतिष्ठा को बरकरार रखना होगा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह और एआईएडीएमके महासचिव वीके शशिकला एक साथ आकर पार्टी में हो रहे विघटन को रोकने का प्रयास करेंगी तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। दीपा ने जयललिता की मौत की असली वजह जानने के लिए दाखिल की गई याचिकाओं के बारे में कहा कि उन्हें कोई संदेह नहीं है।

शशिकला और उनके परिवार द्वारा पार्टी पर कब्जा कर लेने के सवाल पर दीपा ने कहा कि ऐसा बहुत से लोगों का मानना है मगर मैं ऐसा नहीं सोचती। मैं केवल अपने निर्णय के बारे में विचार कर रही हूं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें