फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता को अभी नहीं मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

Fri, 07 Oct 2016 02:02 AM IST
एजेंसी/चेन्नई
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयललिता - फोटो : PTI
विज्ञापन
बुखार और डी-हाइड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती जयललिता को अभी अस्पताल में ही रहना होगा। उनकी हालत में सुधार हुआ है लेकिन अभी उनकी स्थिति ऐसी नहीं है कि छुट्टी दी जाए। इस बीच, एम्स के डॉक्टरों की टीम ने भी उनके स्वास्थ्य की जांच की है। अपोलो के डॉक्टरों की एक टीम पहले से ही उनका इलाज कर रही है। 
विज्ञापन


जयललिता के स्वास्थ्य की जांच के बाद अपोलो की एक टीम ने कहा है कि अन्नाद्रमुक प्रमुख के इलाज में अभी सांस लेने के  लिए सपोर्ट सिस्टम, नेबुलाइजेशन, फेफड़ों को साफ करने वाली दवाइयां, एंटीबायोटिक्स, न्यूट्रीशन, जनरल नर्सिंग केयर और अन्य सपोर्टिंग सिस्टम इस्तेमाल किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


जयललिता का एम्स और अपोलो अस्पताल की टीम की निगरानी में चल रहा है। ब्रिटिश विशेषज्ञ डॉ. रिचर्ड जॉन बेल ने भी उनके स्वास्थ्य की जांच की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें