फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता की मौत की होगी न्यायिक जांच, रिटायर्ड जस्टिस को बनाया गया प्रमुख

Mon, 25 Sep 2017 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
जयललिता - फोटो : ANI
विज्ञापन
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत की जांच जिस न्यायिक कमेटी द्वारा करवाई जाएगी उसके प्रमुख के नाम की घोषणा हो गई है। खबरों के मुताबिक, रिटायर्ड जस्टिस अरुमुघस्वामी जांच कर रही कमेटी के प्रमुख होंगे।
विज्ञापन


अगस्त 2017 में राज्य के मुख्यमंत्री ई पलानीसामी ने जयललिता की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने बताया था कि एक कमीशन का गठन किया जाएगा। कमीशन के प्रमुख का नाम जब तय नहीं हुआ था। कमीशन का काम यह देखना होगा कि किन परिस्थितियों में जयललिता की मौत हुई थी। तब ई पलानीसामी ने कहा था कि सही वक्त पर सही एक्शन लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जयललिता की मौत पर AIADMK मंत्री का बड़ा खुलासा, कहा- हम सभी ने झूठ बोला था

जयललिता 14 साल तक तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं। वह लगातार छह बार मुख्यमंत्री बनीं थी। राज्य में उनका काफी दबदबा था। तमिलनाडु के लोग उनको भगवान की तरह पूजते हैं। लंबे इलाज के बाद पिछले साल पांच दिसंबर को जयललिता का निधन हो गया था। मौजूदा डिप्टी सीएम पूर्व बागी नेता ओ पन्नीरसेल्वम ने भी लोगों के मन में संदेह होने का हवाला देकर सरकार पर मौत की जांच कराने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें