फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 दिन के बाद जयललिता की मौत के राज से उठा पर्दा, डॉक्टरों ने किया खुलासा

Mon, 06 Feb 2017 07:30 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जयललिता की मौत पर बने हुए रहस्य को दरकिनार करते हुए डॉक्टर्स ने उनकी मौत की वजह साझा की है। जयललिता की मौत के वक्त उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री की मौत शरीर के कई अंगों के खराब होने की वजह से हुई थी।
विज्ञापन


डॉक्टर रिचर्ड जयललिता का अाखिरी वक्त में इलाज कर रहे थे। उनके मुताबिक वो हाई डाइबटीज से पीड़ित थीं। जिसकी वजह से उनकी सांस उखड़ गई और उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया।

शुरुआत में जब उनकी तबियत खराब हुई थी वो बात भी नहीं कर पा रही थीं। बाद में उनकी स्थिति में सुधार हुआ और वो ज्यादा बात करने लगी थीं। डॉ रिचर्ड के मुताबिक ये सामान्य नियम नहीं है कि मरीज से संबंधित जानकारी साझा की जाए। ये उनकी निजता का हनन होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई थी याचिका

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी कि जयललिता की मौत के रहस्य से परदा उठाने के लिए केंद्र सरकार को जांच के आदेश दिए जाएं। ये याचिका तमिलनाडु की तेलगु युवा शक्ति की तरफ से दाखिल की गई थी।

याचिका में जयललिता की मौत पर सवाल उठाए गए थे। साथ ही कहा गया था कि उनकी सभी मेडिकल रिपोर्ट्स की विशेषज्ञों के जरिए जांच की जाए। 5 दिसंबर को हुई जयललिता की मौत को  विपक्षी दलों, कई संगठनों, और जानीमानी हस्तियों ने रहस्यमयी करार दिया था।

इस याचिका में ये भी कहा गया था कि कोर्ट इस मामले पर संज्ञान लेकर जयललिता की स्वास्थ्य रिपोर्ट, और उनके उपचार से संबंधित सभी जानकारियों को साझा करने का भी निर्देश दे। इसके अलावा तमिल अभिनेता गौतमी तड़ीमाला ने भी AIDMK प्रमुख की मौत को रहस्य जैसा बताया था। तड़ीमाला ने पीएम से अपील की थी कि वह जननेता जयललिता की बीमारी, उनके इलाज और अचानक मृत्यु के अनसुलझे सवालों से पर्दा उठाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें