फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता के गार्ड की हत्या के मुख्य आरोपी की मौत

Sat, 29 Apr 2017 07:30 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
जयललिता के बंगले की सुरक्षा में तैनात एक गार्ड की हत्या के मुख्य आरोपी और जयललिता के ड्राइवर रहे कनकराज की शनिवार को सलेम जिले के अथूर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 
विज्ञापन


हत्या का दूसरा आरोपी और कनकराज का खास दोस्त सायन उर्फ श्याम केरल के त्रिशूर जिले में एक अन्य सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है जबकि हादसे में उसकी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जयललिता के ड्राइवर रहे कनकराज की मौत उसकी मोटरसाइकिल के एक कार से टकरा जाने की वजह से हुई। 

दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता अक्सर कोडनानू स्टेट के पास जिस बंगले पर ठहरा करती थीं उसकी सुरक्षा में तैनात ओम बहादुुर की 24 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य गार्ड किशोर का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि बंगले में डकैती और गार्ड की हत्या के मामले में कनकराज और सायन मुख्य आरोपी थे।
विज्ञापन


संदेह है कि इस घटना में बंगले से कुछ कागजात चोरी कर लिए गए थे। कोडनानू स्टेट दिवंगत जयललिता और एआईएडीएमके अध्यक्ष वी के शशिकला पर चल रहे आय से अधिक संपत्ति के मामले में संपत्ति की लिस्ट में शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें