फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर भड़की जया बच्चन, कहा- यूपी में कहीं सुरक्षा नहीं हैं

Thu, 05 Dec 2019 02:41 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांसद जया बच्चन - फोटो : ANI
विज्ञापन

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी पर राज्यसभा सांसद जया बच्चन के बयान के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई थी। वहीं, अब जया ने कहा है कि अगर हम कड़े शब्दों का प्रयोग करते हैं तो हमें कहा जाता है कि आपको ये नहीं बोलना चाहिए था।

विज्ञापन

 




जया ने पत्रकारों से कहा कि 'यह क्या हो रहा है? अगर हम बहुत सख्त शब्दों का प्रयोग करते हैं तो हमें कहा जाता है कि आपको यह नहीं बोलना चाहिए था।' राज्यसभा सांसद ने कहा, 'अभी मुझे लगता है कि कहीं गुस्से में, मैं आप लोग मेरे सामने खड़े हैं, आपको पकड़कर ना मार दूं।'

उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर जया ने कहा,  'उत्तर प्रदेश में कहां सुरक्षा है? किसी की सुरक्षा नहीं है। अभी आपको यूपी की घटनाएं बताउंगी तो आप चौंक जाएंगे।'

विज्ञापन


गौरतलब है कि हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर जया बच्चन ने कहा था कि दोषियों को सार्वजनिक रूप से मौत की सजा देनी चाहिए। जया के इस बयान के बाद लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं आई थी। कुछ लोगों ने कहा था कि जया के इस बयान से भारत 'लिंचिस्तान' ना बन जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें