फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: सबसे ज्यादा हार्ट अटैक की वजह से हो रही जवानों की मौत

Fri, 17 Mar 2017 03:00 PM IST
amarujala.com- Presented by : आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जवान जंग से ज्यादा बीमारी से शहीद हो रहे हैं, इस बात का पता विदेश मंत्रालय की नई सांख्यिकी रिपोर्ट से चला है। विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट में यह सामने आया है कि भारतीय जवानों के ज्यादा शहीद होने का कारण युद्ध नहीं बल्कि खराब खाना और खराब स्वास्थ्य है।
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टूडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार भारत के सात सुरक्षाबलों ( सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ, एनएसजी और असम राइफल ) में पिछले तीन साल में 1,067 जवान शहीद हुए, वहीं तीन सालों  में करीब 3,611 जवानों की मौत खराब स्वास्थ्य के चलते हुई।

बताया जा रहा है कि सेना में ज्यादातर जवानों की मौत हार्ट अटैक जैसी बीमारी के चलते हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर, दिल के दौरे और डायबिटीज की बीमारी के शिकार 

पूर्व बीएसएफ प्रमुख डीके पाठक ने इस विषय पर सेना के चिकित्सा निदेशालय द्वारा जांच कराई तो पता चला कि ज्यादातर जवान दिल के दौरे जैसी बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दो महीने में तीन जवानों की मौत दिल के दौरे की वजह से हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जवानों को हो रही बीमारी का कारण उन्हें दिया जा रहा खराब और कोलेस्ट्रॉल युक्त खाना है। जिसके कारण सभी उच्च रक्त चाप ( हाई ब्लड प्रेशर), दिल के दौरे और डायबिटीज की बीमारी के शिकार हैं।

विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर, नक्सल प्रभावित इलाकों ( छत्तीसगढ़, प.बंगाल और त्रिपरा ) में तैनात होने वाले बीएसएफ और सीआरपीएफ के जवान सबसे ज्यादा बीमार है। यहां पर सबसे ज्यादा जवान दिल के दौरे जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। आपको बता दें कि बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने भी सेना में खराब खाने और खराब रहन-सहन को लेकर सोशल मीडिया के द्वारा शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद सेना में दिया जा रहा खाना सुर्खियों में आ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें