फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मामले में जेएनयू ने फिर मारी बाजी, राष्ट्रपति देंगे पुरस्कार

Thu, 02 Mar 2017 11:07 PM IST
amrujala.com- created by: रोहिक कुमार पोरवाल
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
आंदोलनों और वाद-विवादों में अक्सर छाए रहने वाले देश के चर्चित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने सबसे अच्छे विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 2017 का 'आगंतुक पुरस्कार' जीता है। यह पुरस्कार 6 मार्च को राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा। समाचार एजेंसी एनएनआई के मुताबिक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जेएनयू को यह पुरस्कार भेंट करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली स्थित जेएनयू उच्च शिक्षा और शोधकार्यों के लिए चर्चित और देश के शीर्ष 10 में स्थान रखने वाला विश्वविद्यालय है। पिछले दिनों यह संस्थान देश-विरोधी नारों और छात्रों के उग्र प्रदर्शनों के लिए चर्चा में रहा। इसी विश्वविद्यालय के छात्र कन्हैया कुमार और उमर खालिद पर देशद्रोह का मुकदमा तक चल रहा है। फिलहाल दोनों जमानत पर बाहर हैं। जेएनयू पर यह भी आरोप लगता है कि यह मार्क्सवादी विचारधारा वाला संस्थान है।    Jawaharlal Nehru University wins Visitor’s Awards'17 for best university; Pres will present Visitor’s Awards at Rashtrapati Bhavan on 6 Mar pic.twitter.com/dKgWSykwwA — ANI (@ANI_news) March 2, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें