फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू हिंसा: हमलावरों के जय श्रीराम के नारे लगाने वाली रिपोर्ट जावड़ेकर ने किया खारिज

Wed, 08 Jan 2020 03:52 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने न्यूयार्क टाइम्स की उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि जेएनयू में नकाबपोश हमलावरों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए थे। जावड़ेकर ने मंगलवार को अमेरिकी अखबार पर चुटकी लेते हुए कहा, ऐसा लगता है कि न्यूयार्क टाइम्स में न्यूयार्क टाइम्स के अनन्य भक्त हैं और वे उन्हें सभी जगह मिल जाते हैं।

विज्ञापन


बहरहाल, वह अखबार में पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारे ननकाना साहिब में हुई हिंसा की रिपोर्ट को भी पढ़ने का इंतजार कर रहे थे। क्या न्यूयार्क टाइम्स को वहां लगाए गए नारे सुनाई नहीं दिए थे?

जावड़ेकर ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, मुझे पता है कि आपके लिए भारत को समझना थोड़ा मुश्किल है, इसलिए हर मौके पर भारत को तोड़ने के कयास लगाना बंद करें। भारत एक विविध लोकतंत्र है और उसने खुद को मजबूत बनाने के लिए सभी मतभेदों को आत्मसात किया है।

 भाजपा कार्यकर्ता हिंसा नहीं भड़का सकते: राय

जेएनयू हिंसा पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता या नेता हिंसा नहीं भड़का सकता। इसके पीछे कांग्रेस और आप का हाथ है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा मंगलवार को कहा, जेएनयू में हुई हिंसा विपक्षी दलों की साजिश का हिस्सा है।

विज्ञापन


मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि छात्र हमारे देश का भविष्य है। मैं कांग्रेस नेताओं और अरविंद केजरीवाल से आग्रह करता हूं कि छात्रों को गुमराह न करें। राय ने भाजपा नेता विजय गोयल के साथ सदर बाजार में नागरिकता कानून के समर्थन में शांति मार्च निकाला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें