फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के फैसले से खुश हैं पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन

Mon, 19 Dec 2016 02:55 AM IST
एजेंसी/ कोटा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : getty
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने सरकार के नोटबंदी के कदम की तारीफ की है। उन्होंने  कहा कि इससे भ्रष्टाचार और काला धन दोनों खत्म होगा। उन्हें उम्मीद है कि केंद्र सरकार देश की तरक्की और विकास के लिए काम करती रहेगी। 
विज्ञापन


राजस्थान में एक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आईं जशोदाबेन ने कहा कि पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के फैसले से भ्रष्टाचार और काला धन दोनों खत्म होगा। विदेश में जमा धन भी वापस लाया जा सकेगा।

जब जशोदाबेन से मोदी सरकार के प्रदर्शन के  बारे में पूछा गया तो उन्होंने अब तक हुए काम की तारीफ की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार आगे भी विकास और लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें