फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न-ए-बिहार : गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने खड़े होकर भाजपा अध्यक्ष नड्डा का अभिवादन किया

Wed, 11 Nov 2020 08:02 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जबरदस्त जीत हासिल की है। बिहार में चुनाव जीतने के बाद बुधवार शाम दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर भारी जश्न मनाया गया। इस दौरान खास बात यह रही कि गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खड़े होकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अभिवादन किया।

विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव में कांटे की लड़ाई में एनडीए की जीत से उत्साहित भाजपा बुधवार को दिल्ली में महाजश्न मना रही है। कोरोना महामारी के बावजूद पार्टी मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा हुआ है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे हैं, नाच रहे हैं। शीर्ष नेताओं पर फूलों की बारिशें हुईं। इस महाजश्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता पहुंचे। इस महाजश्न में देखा  गया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खड़े होकर अभिवादन किया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी नड्डा की सराहना की। 

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगतप्रकाश नड्डा की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरी पार्टी उनके साथ है।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि भाजपा दो सीटों से शुरू होकर देश के हर कोने में हर दिल में पहुंच चुकी है। ऐसे में प्रधानमंत्री के तौर पर मैं इस मंच से कह सकता हूं कि नड्डा जी आप आगे बढ़िए हम आपके साथ हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, ''भाजपा को, एनडीए को अपार जनसमर्थन मिला है। इसके लिए भाजपा के, एनडीए के लाखों कार्यकर्ता भाइयों-बहनों को जितनी बधाई दूं कम है। मैं हर कार्यकर्ता को, उनके परिजनों को दिल से बधाई देता हूं। ये चुनावी नतीजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कुशलता और प्रभावी रणनीति का भी परिणाम है। मैं कहूंगा- नड्डा जी आगे बढ़ो, आप कहेंगे कि हम आपके साथ हैं।''

देश के लिए काम करो 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कभी हम दो सीट पर थे और दो कमरों से पार्टी चला करती थी। आज हिंदुस्तान के हर कोने में है, हर किसी के दिल में है। आखिर ऐसा क्यों हुआ, कैसे हुआ? इसका उत्तर कल जो नतीजे आए हैं, उसी में मिल जाता है। साथियो, भारत के लोग इक्कीसवी सदी के भारत के नागरिक बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं। अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा। हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है कि देश के लिए काम करो, देश के काम से मतलब रखो। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें