फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनपिंग के बाद शिंजो अबे होंगे गांधीनगर में पीएम मोदी के अगले मेहमान

Sat, 09 Sep 2017 10:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
पीएम मोदी और शिंजो अबे
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे 14 सितंबर को भारत दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिंजो अबे से दिल्ली के बजाय गांधीनगर में मुलाकात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट की मुताबिक, पीएम मोदी गुजरात के गांधीनगर में शिंजो अबे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। 
विज्ञापन



अगर ऐसा होता है तो, यह दूसरा मौका होगा जब पीएम मोदी किसी विदेशी नेता के साथ गांधीनगर में मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिंग से सितंबर 2014 में मुलाकात की थी। जिस वक्त चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग गांधीनगर आए थे, उस समय चुमार विवाद चल रहा था। 

भारत और चीन के बीच लगभग ढाई महीने तक चले डोकलाम विवाद के सुलझने के बाद यह पहला मौका है जब कोई विदेशी राजनेता भारत के दौरे पर आ रहा है। गौरतबल है कि डोकलाम विवाद के दौरान जापान ने भारत का सपोर्ट किया था। जिसके बाद चीन ने उसे मामले को बिना समझे कुछ भी न कहने की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन


पढ़ें: जापान के साथ मिलकर हथियार बनाएगा भारत, चीन हुआ बेचैन

ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अबे और पीएम मोदी की बातचीत की शुरुआत मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट की भूमि पूजन के साथ होगी। यह रेल प्रोजेक्ट को बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के नाम के नाम से चर्चित है, जिसकी कुल लगात 98,000 करोड़ रुपये हैं। 

भूमि पूजन साबरमती रेलवे स्टेशन के नजदीक किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल जब पीएम मोदी जापान यात्रा पर गए थे, तो उन्होंने शिंजो अाबे के साथ बुलेट ट्रेन में यात्रा की थी। इससे पहले 2014 जापान यात्रा के दौरान शिंजो अाबे खुद पीएम मोदी को रिसीव करने टोक्यो पहुंचते थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें