फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया देखेगी दोस्ती की मिसाल, शिंजो अबे को परोसा जाएगा PM मोदी का 'फेवरेट' फूड, ये होगा मेन्यू

Wed, 13 Sep 2017 04:05 PM IST
अमर उजाला, टीम डिजिटल
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर पीएम ने किया स्वागत - फोटो : ANI
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे अहमदाबाद पहुंचे चुके हैं, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पूरा अहमदाबाद अपने खास मेहमान के स्वागत के लिए तैयार है। पीएम मोदी अपने खास मेहमान की मेहमानवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में मोदी-शिंजो अबे का डिनर भी खास होने वाला है। शिंजो अबे इस डिनर पार्टी में अपनी पत्नी अकी के साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन


पढ़ें: अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेनः समुद्र के नीचे दौड़ेगी 7 किलोमीटर, दो घंटे में पूरी होगी 508KM दूरी

ये डिनर पार्टी अहमदाबाद के प्रसिद्ध अगासिया रेस्त्रां के टेरिस पर होगी। यहां खुली छत के नीचे विश्व की दो बड़ी शख्सियतें भारत-जापान की दोस्ती की मिसाल पेश करेंगी।

पढ़ें: जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ कूटनीति को नए मुकाम पर पहुंचाएंगे पीएम मोदी
विज्ञापन

शिंजो आबे को परोसी जाएगी पीएम मोदी की फेवरेट डिश

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस खास डिनर प्रोग्राम में गुजराती थाली को शामिल किया गया है, जिसमें पीएम मोदी की फेवरेट डिश 'हांडवो' या वेजिटेबल केक, शिंजो आबे के लिए मेन्यू का हिस्सा हो सकता है।

इसके अलावा खिचड़ी कढ़ी भी डिनर मेन्यू का हिस्सा है। शिंजो अबे के लिए जापानी डिश भी डिनर मेन्यू में बनाई जानी है। सूत्र बताते हैं कि शिंजो अबे के लिए अगासिया के शेफ समेत ताज ग्रुप की टीम डिनर तैयार करेगी। पारम्परिक कांसे की थाली में ये डिनर परोसा जाएगा।

इंडो-जापानी फ्यूजन में सुशी-ढोकला या सुशी-खाखड़ी, सुशी- खिचड़ी भी शिंजो अबे को परोसे जाने की खबर है। मीसो सूप, नूडल्स सूप, तेरियाकी फिश, चिकन याकितोकरी, पोर्क कात्सु करी, जेसमिन राइस, स्टिकी राइस, टोफू को जापानी डिशों में जगह दी गई है। इंडो-जापानी फ्यूजन व्यंजनों में सुशी-ढोकला और सुशी-खाखड़ी भी वीवीआईपी प्रतिनिधियों के लिए परोसे जाएंगे।

जिस रेस्त्रां में मोदी और शिंजो अबे की ये डिनर पार्टी होनी है वो बेहद शानदार तो है ही बल्कि शहर का ऐतिसहासिक व्यू भी देता है। जिसमें सिद्दी सईद की मस्जिद का व्यू भी शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें