फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan: जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को भाजपा ने दिया न्यौता, एनडीए की बैठक में हिस्सा लेंगे

Sat, 15 Jul 2023 10:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण 18 जुलाई को दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग या एनडीए) की बैठक में हिस्सा लेंगे। राजग की बैठक में भाजपा के कई नए सहयोगी दल शामिल हो सकते हैं। इनमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का अजित पवार नीत गुट, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न छोटे दल और पूर्वोत्तर राज्यों के क्षेत्रीय दल शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता इस प्रयास में हैं कि अकाली दल और तेलुगू देशम पार्टी भी वापस राजग का हिस्सा बन जाएं। हालांकि, अभी तक दोनों ही पक्षों इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन




चिराग और मांझी भी शामिल हो सकते हैं
भाजपा ने लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी औपचारिक रूप से NDA में शामिल होने का न्योता भेजा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से दो पत्र लिखे गए हैं। इसमें एक में चिराग और दूसरे जीतन राम मांझी के नाम का जिक्र है। दोनों लेटर से स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा ने चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को NDA में शामिल होने का औपचारिक न्यौता दिया है! 
विज्ञापन


कई अन्य दलों के नेताओं को भी ऐसे पत्र लिखे
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष ने कई अन्य दलों के नेताओं को भी ऐसे पत्र लिखे हैं। इनमें वे दल भी शामिल हैं, जिन्हें भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले अपने साथ जोड़ने की कोशिशों में जुटी है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रह सकते हैं। बैठक को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन करने की राजग की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरे कार्यकाल के दौरान यह पहली बार
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह पहली बार है, जब उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना गुट, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और जनता दल (यूनाइटेड) सहित कई पुराने और प्रमुख सहयोगियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा से नाता तोड़ने के बाद इतने बड़े पैमाने पर राजग की बैठक हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें