फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के एक महीने बाद जनधन खातों से निकाले गए 5 हजार करोड़ रुपये

Mon, 30 Jan 2017 02:34 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के एक महीने बाद यानी 7 दिसंबर से जनधन खातों से  5582.82 करोड़ रुपये की निकासी हुई है। उस दिन इन खातों में नोटबंदी के मद्देनजर जमा अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


जनधन खातों में कुल जमा 7 दिसंबर को 74,610 करोड़ रुपये के रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। बाद में इसमें गिरावट आनी शुरू हुई। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 11 जनवरी को यह घटकर 69,027.17 करोड़ रुपये पर आ गई। 7 दिसंबर से 11 जनवरी की अवधि में जनधन खातों से कुल जमा में 5582.83 करोड़ रुपये की कमी आई। 

जनधन खातों की संख्या 26.68 करोड़ है। इन खातों का दुरुपयोग रोकने के लिए निकासी की मासिक सीमा 30 नवंबर से 10 हजार रुपये तय की गई है। जनधन खातों में जमा की अधिकतम सीमा 50 हजार रुपये है। 9 नवंबर को 500 और 1000 का नोट बंद करने के दौरान 25.5 करोड़ जनधन खातों में 45,636.61 करोड़ रुपये की राशि जमा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें