फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jan Dhan Yojna: जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंची, पीएम मोदी ने बताया मील का पत्थर

Sat, 19 Aug 2023 11:55 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्तीय मंत्रालय ने बताया, जन धन खातों में कुल जमा राशि 2.03 लाख रुपये से अधिक है, जबकि इन खातों से लगभग 34 करोड़ रुपे कार्ड मुफ्त में जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंचने को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है। उन्होंने इस उपलब्धि की जमकर सराहना भी की। जनधन खातों में आधे से ज्यादा महिलाओं के खातें शामिल है।  
विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर कहा, 'यह देखकर खुशी होती है कि इनमें आधे से अधिक खाते महिलाओं के हैं। केंद्रीय वित्तीय मंत्री ने कहा कि देश में जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंच चुका है, जिसमें से 56 फीसदी अकाउंट महिलाओं के हैं।' उन्होंने बताया कि 67 फीसदी अकाउंट ग्रामीण और अर्ध शहरी इलाकों में खोले गए हैं। 

नरेंद्र मोदी ने कहा, 'यह देखकर खुशी हो रही है कि इनमें से आधे अकाउंट नारी शक्ति का है। 67 फीसदी अकाउंट ग्रामीण इलाकों में खोले गए हैं। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि वित्तीय समावेशन का लाभ हमारे देश के हर कोने तक पहुंचे।'
विज्ञापन


वित्तीय मंत्रालय ने बताया, 'जन धन खातों में कुल जमा राशि 2.03 लाख रुपये से अधिक है, जबकि इन खातों से लगभग 34 करोड़ रुपे कार्ड मुफ्त में जारी किए गए हैं।' मोदी सरकारी ने साल 2014 में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को लागू किया था। इसका एकमात्र उद्देश्य कई वित्तीय सेवाओं को गरीबों के लिए सुलभ बनाना था
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें