फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सेना ने 2 आतंकी किए ढेर, एक ने किया आत्मसमर्पण

Sun, 24 Jun 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। वहीं एक आतंकी ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

 



बता दें कि मुठभेड़ दोपहर में कुलगाम के एक गांव में उस समय शुरू हुई जब जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना 28 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा से पहले एक राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए अभियान चला रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अब भी जारी है। फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। वहीं सेना और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के चलते कुलगाम जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें