जम्मू कश्मीर में फैले आतंकवाद से जुड़े कुछ आंकड़े सामने आए हैं। इनके मुताबिक, पिछले 27 सालों में राज्य में 41,000 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इसका मतलब है कि हर एक दिन चार लोग मारे जा रहे हैं जो कि साल के हिसाब से 1519 होते हैं। इसमें 14,000 आम आदमी, 5,000 सुरक्षा जवान और 22,000 आतंकी शामिल हैं। ये आंकड़े 1990 से 2017 के बीच के हैं।
इन 27 सालों में 69,820 आतंकी घटनाएं हुईं। यानी हर साल 2586 लोग इसकी भेंट चढ़ रहे हैं। इन घटनाओं के लिए भारत पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराता रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, 1990-2000 के मुकाबले आतंकी घटनाएं 2014 में बढ़ीं।
यह भी पढ़ें: जानें कौन है बिलाल डार जिसके मुरीद हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मार्च 2014 से अबतक 95 आतंकवाद संबंधित घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें 397 आतंकी मारे गए। इसके अलावा 178 सुरक्षा बल के जवान शहीद हुए और 64 आतंकियों ने अपनी जान गंवाई।
कुछ जानकारों का कहना है कि बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीरी युवाओं में गुस्सा भड़का और वे पहले से ज्यादा भारत के खिलाफ हो गए।