फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: खरगे ने किया जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन, नई कार्यकारिणी में कर्ण सिंह और सोज को जगह

Thu, 19 Oct 2023 11:49 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की नई कमेटी में पांच वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 22 उपाध्यक्ष, 51 महासचिव और 62 सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया है। नई कमेटी में पांच वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 22 उपाध्यक्ष, 51 महासचिव और 62 सचिव नियुक्त किए गए हैं। खरगे ने 21 जिला अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। इसके अलावा यहां 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


नई कार्यकारिणी में कर्ण सिंह, सैफुद्दीन सोज, गुलाम अहमद मीर, तारीक हमीद कर्रा और तारा चंद जैसे वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। पांच वरिष्ठ उपाध्यक्षों के रूप में मूला राम, जीएन मोंगा, बलवान सिंह, रविंदर शर्मा और मोहम्मद अनवर भट को नियुक्त किया गया है। वकार रसूल वानी जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें