दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सेना के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सुरक्षा बलों ने तीन आतंकी मार गिराए हैं।
मारे गए आतंकी जाकिर मूसा के आतंकी संगठन अंसार गजवत उल हिंद के हैं।
हालांकि सुरक्षा बलों की ओर से आतंकियों को नेस्तनाबूद करने का ऑपरेशन अभी भी जारी है। आईजी मुनीर अहमद खान ने मुठभेड़ में तीन अातंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। आईजी ने यह भी बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से 2AKs और एक पिस्टल बरामद की गई है। आईजी के अनुसार मारे गए तीनों स्थानीय आतंकी थे।
उन्होंने बताया कि दो आतंकी 2015 को आतंकी संगठन से जुड़े थे, जबकि एक आतंकी 2016 में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। आईजी के मुताबिक एनकाउंटर एरिया में एक और आतंकी छुपा हुआ है। जिसको खत्म करने के लिए ऑपरेशन जारी है।
All the three are local militants; two had joined militancy in 2015 and one in 2016: IGP Kashmir Munir Khan on Tral encounter pic.twitter.com/otQk1pj2un
— ANI (@ANI) August 9, 2017
जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकियों में से दो की पहचान जाहिद और इसहाक के रूप में की गई है। जम्मू-कश्मीर में हिंसा फैलाने के लिए आतंकी संगठन अलकायदा ने गजवा-ए-हिंद नाम का संगठन बनाकर जाकिर मूसा को इस संगठन का चीफ बनाने का एलान किया था।
J&K: Encounter underway between Security forces and terrorists in Pulwama's Tral. More details awaited pic.twitter.com/YSBO4trXAw
— ANI (@ANI) August 9, 2017
#Visuals from J&K: Three terrorists of Zakir Musa's Ansar Ghazwat ul-Hind killed in an encounter with security forces in Pulwama's Tral. pic.twitter.com/GAb0ggjp1q
— ANI (@ANI) August 9, 2017
All 3 militants killed, they were members of Zakir Musa group. Recovered 2AKs and one pistol from Tral encounter site:IGP Kashmir Munir Khan pic.twitter.com/CpNzihFf6n
— ANI (@ANI) August 9, 2017
गौरतलब कि मंगलवार देर रात को सेना के आर्मी पेट्रोल पार्टी पर गोलीबारी की। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चली थी, जबकि इनिशियल रिपोर्ट के मुताबिक 2-3 हिजबुल आतंकी के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन सेना की तरफ से जवाबी हमले के बाद आतंकी घटनास्थल से भागने की सूचना मिली थी।