फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद अमित शाह महात्मा मंदिर पहुंचे, सीएम रूपानी भी मौजूद

Wed, 09 Aug 2017 04:08 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
amit shah
विज्ञापन
गुजरात में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर के महात्मा मंदिर में पहुंचे। उनके साथ सीएम विजय रूपानी भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि गुजरात की 3 राज्यसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं। तीन में से बीजेपी को 2 और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है। 
विज्ञापन

  #Gujarat: BJP President Amit Shah visits Mahatma Mandir in Gandhinagar; Gujarat CM Vijay Rupani also present pic.twitter.com/OLhb5AEgrj — ANI (@ANI) August 9, 2017

इसके साथ ही उस बड़े राजनीतिक गतिरोध का अंत हो गया है, जिसकी बिसात पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच गुजरात से लेकर नई दिल्ली तक रस्सा-कशी हुई। इस क्रम में बीजेपी और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडलों ने 3-3 बार चुनाव आयोग के दफ्तर तक दौड़ लगाई, जिसमें कांग्रेस को जीत मिली। दरअसल, कांग्रेस के दो विधायकों ने बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार बलवंत सिंह को वोट दिया था और अपने वोट की नुमाइश की थी।
विज्ञापन

 
कांग्रेस ने इन वोटों को रद्द करने की मांग की थी, जिसे चुनाव आयोग ने मान लिया। इसके बाद चुनाव आयोग ने देर रात नतीजों की घोषणा की। इस चुनाव में बीजेपी की तरफ से अमित शाह, स्मृति ईरानी और कांग्रेस के अहमद पटेल ने जीत हासिल की। अहमद पटेल को 44 वोट मिले। अहमद पटेल ने जीत के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, 'सत्यमेव जयते'। ये सिर्फ मेरी जीत नहीं, बल्कि सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल, धनबल और बाहुबल की हार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें