फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकियों के निशाने पर प्रवासी मजदूर-ड्राइवर, एक महीने में 11 की हत्या

Wed, 30 Oct 2019 09:41 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पांच मजदूरों की आतंकियों ने की थी हत्या
  • आतंकियों ने 28 अक्तूबर को उधमपुर के ट्रक ड्राइवर को निशाना बनाया
  • 24 अक्तूबर को आतंकियों ने शोपियां में दो ट्रक ड्राइवर को मार दिया
  • 16 अक्तूबर को पुलवामा में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की और शोपियां में दो सेब व्यापारियों की हत्या
विज्ञापन
indian army - फोटो : भारतीय सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर में आतंकियों के खूनी खेल से धरती के स्वर्ग की जमीन लाल होती दिखाई दे रही है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद बौखलाए आतंकी इन दिनों बाहरी राज्यों से आए मजदूरों को निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले एक महीने में घाटी में 11 लोगों की हत्या की जा चुकी है। जिसमें ट्रक ड्राइवर और मजदूर शामिल हैं। आतंकियों के खिलाफ सेना ने भी अपनी कार्रवाईयों को तेज कर दिया है।

बता दें कि 31 अक्तूबर से जम्मू और कश्मीर में नई व्यवस्था लागू हो रही है। अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनने जा रहे हैं।

कुलगाम में पांच मजदूरों की हत्या

मंगलवार शाम को कुलगाम क्षेत्र में आतंकियों ने पांच गैर कश्मीरी लोगों की हत्या कर दी। मारे गए सभी नागरिक कश्मीर में मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के निवासी थे। ये मजदूर कुलगाम में ही एक घर में रह रहे थे, आतंकियों ने उसी घर में उन्हें निशाने पर लिया।

विज्ञापन


घाटी के शांतिपूर्ण माहौल से बौखलाए आतंकियों ने 28 सितंबर से लगातार घटनाएं कर लोगों में दहशत फैलाने की साजिशें शुरू की हैं। इस दौरान 13 घटनाओं को अंजाम देकर 8 गैर कश्मीरी नागरिकों समेत 11 की हत्या कर दी।

Trending Videos
विज्ञापन

24 अक्तूबर को की दो चालकों की हत्या

इससे पहले 24 अक्तूबर को आतंकियों ने शोपियां के चित्रगाम में सेब लेने गए तीन ट्रक ड्राइवरों पर हमला कर दिया था। इसमे दो की मौत हो गई थी। इसमे एक राजस्थान व दूसरा पंजाब का था। एक घायल ट्रक चालक को श्रीनगर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

14 अक्तूबर को भी दो आतंकवादियों ने शोपियां में राजस्थान के पंजीकरण वाले ट्रक के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। चालक की पहचान शरीफ  खान के रूप में की गई थी। इस घटना के बाद शोपियां में ही आतंकियों ने पंजाब निवासी सेब कारोबारी चरणजीत सिंह की हत्या कर दी थी। इस हमले में संजीव नामक शख्स घायल हो गया था।

बताया जा रहा है कि आतंकी इन दिनों घाटी में पटरी पर लौटती अर्थव्यवस्था और माहौल को बिगाड़ने की फिराक में है। वे आम लोगों के मन में दहशत का माहौल पैदा करना चाहते हैं। लेकिन, सुरक्षाबल और स्थानीय प्रशासन आतंकियों के नापाक इरादों को नाकामयाब बनाने में दिन-रात एक किए हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें