फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : तत्काल लागू हो सकती है आदर्श आचार संहिता, चुनाव आयोग करेगा समीक्षा

Thu, 22 Nov 2018 04:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग इसकी समीक्षा करेगा कि क्या जम्मू-कश्मीर में नए चुनाव के एलान से पहले आदर्श आचार संहिता लागू की जा सकती है या नहीं। राज्यपाल के विधानसभा भंग किए जाने के बाद आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही।

विज्ञापन

 
दरअसल, हाल ही में आयोग ने फैसला लिया था कि जिन राज्यों में विधानसभाएं अपने तय कार्यकाल से पहले भंग कर दी गई है, वहां पर तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसका मकसद मकसद कार्यवाहक  सरकार और सत्तारूढ़ दल को अहम नीतिगत फैसले लेने से रोक लगाना है। 

विज्ञापन

पहली बार तेलंगाना में चुनाव के एलान से पहले हुई थी लागू

अभी तक चुनाव आयोग के राज्य में चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू होती है। तेलंगाना ऐसा पहला राज्य था जहां विधानसभा चुनाव के एलान से पहले ही आचार संहिता लागू हो गई थी। 

आयोग के अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना में विधानसभा भंग होते ही आचार संहिता लागू हो गई थी लेकिन जम्मू-कश्मीर का मामला अलग है। यहां पहले से ही कोई सरकार नहीं थी और विधानसभा निलंबित थी। ऐसे में हम अगले कुछ दिनों में इसकी समीक्षा करेंगे कि क्या राज्य में भी तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू की जा सकती है या नहीं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें