फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: अपहरण कर दहशत फैला रहे आतंकी, पिछले डेढ़ माह में तीन जवानों की हत्या

Sat, 28 Jul 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को आतंकवादियों ने एक और जवान अगवा कर लिया। पुलवामा के त्राल इलाके में जम्मू कश्मीर के एसपीओ को उनके घर के पास से अगवा किया गया है। यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

विज्ञापन


मामले पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद्य ने मीडिया को बताया कि अहमद लोन के घर वालों का कहना है कि वे एक रिश्तेदार के यहां गए हुए हैं। अभी जांच जारी है। हम इसकी पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं।

पिछले डेढ़ माह में सेना के जवान को अगवा करने की यह तीसरी घटना है। जबकि इस दौरान राजनेताओं पर हमले की भी कई घटनाएं सामने आई।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अब तक पांच जवानों को आतंकवादी अगवा कर हत्या कर चुके हैं। हाल ही में कुलगाम से एक पुलिसकर्मी सलीम शाह को अगवा कर लिया गया था बाद में उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


जवानों के अपहरण का सिलसिला कोई नई बात नहीं है, साल 2017 में कुलगाम से लेफि्टनेंट फैयाज को अगवा कर लिया गया था ये फैयाज की पहली पोस्टिंग थी आतंकियों ने उन्हें मार कर अगली सुबह फेक दिया था।

इसके बाद इरफान अहमद को भी अगवा कर आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी थी। ऐसे ही आतंकियो ने शोपियां से पुलिसकर्मी जावेद डार को अगवा कर उनकी हत्या की थी। जावेद के चंद दिनों पहले ही आतंकियों ने सेना के जवान औरंगजेब की अगवा कर हत्या कर दी थी।



आईए जानते हैं बीते कुछ माह में सेना के जवानों को आतंकवादियों को किस तरह टारगेट किया गया:- 

सलीम शाह का अपहरण कर हत्या

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में 22 जुलाई को आतंकियों ने छुट्टी पर घर आए पुलिसकर्मी सलीम शाह की अपहरण के बाद हत्या पिछले साल अक्टूबर महीने में मुठभेड़ में मारे गए जैश कमांडर व पाकिस्तानी आतंकी आदिल पठान का बदला लेने के लिए की। 

आतंकी संगठन हिजबुल ने घटना के बाद पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल किया है जिसमें उसने आदिल की मुखबिरी करना कबूल किया है। उसने कबूल किया है कि एसपीओ रहने के दौरान वह पुलिस अधिकारी परवेज बिल्ला का मुखबिर रहा है।

उसने ही पुलवामा जिले के हरिपारिगाम में आदिल के मौजूद रहने की सूचना दी थी। मुठभेड़ में आदिल व छोटा बर्मी को मार गिराया गया था। एसपीओ से पदोन्नत होने के लिए उसने यह काम किया था। 

शहीद जावेद अहमद डार की फोटो वायरल कर फैलाई थी दहशत

कश्मीर के शोपियां से अपहृत पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार की 6 जुलाई को आतंकियों ने निर्मम हत्या कर दी। जिसके बाद उनका शव कुलगाम क्षेत्र में सड़क पर पड़ा मिला था। आतंकियों ने पुलिसकर्मी के सिर पर गोली मारी थी। आतंकियों ने पुलिसकर्मी का एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसके कपड़े उतारे गए हैं। 

आतंकियों ने अपहरण के बाद पुलिसकर्मी की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल की। इसमें उसके तन पर कपड़े नहीं हैं। लेकिन एसएसपी शोपियां चंदीप चौधरी का कहना है कि उनके पास अभी तक इस बारे में कोई वीडियो या फिर फोटो नहीं आया है।

प्रेमिका को धमकी दे औरंगजेब का अपहरण

सेना की 44 आरआर में तैनात सिपाही औरंगजेब को 14 जून को आतंकियों के एक दल ने शोपियां के निकट अगवा कर लिया था। अगले दिन उसका गोलियों से छलनी शव मिला था।

कश्मीर में तैनात सैन्यकर्मियों और अधिकारियों के लिए एक निर्धारित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) है। इसका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है, लेकिन औरंगजेब ने कई जगह इसका उल्लंघन किया और आतंकियों की साजिश का शिकार हो गया। 

गत माह सैन्यकर्मी औरंगजेब के अपहरण व उसकी हत्या के मामले में आतंकियों ने उसकी प्रेमिका का इस्तेमाल किया था। आतंकियों ने औरंगजेब की प्रेमिका को उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर मुखबिरी के लिए मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट फैयाज की पहली छुट्टी ही बनी आखिरी

बीते साल 10 मई को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में युवा लेफ्टिनेंट उमर फैयाज आतंकियों की गोली का शिकार हुए थे। फैयाज जम्मू के अखनूर में सेना की राजपूताना राइफल में तैनात थे।

फैयाज ने अपने रिश्तेदार की शादी के लिए छुट्टी ली थी। उन्हें 25 मई को अखनूर क्षेत्र में मौजूद अपने यूनिट में वापस जाना था, लेकिन यह शादी उनकी जिंदगी की आखिरी शादी भी बन गई। आतंकियों ने फैयाज को शादी समारोह से अगवा कर उनकी हत्या कर दी थी। फयाज का गोलियों से छलनी शव दक्षिणी कश्मीर के हरमन में मिला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें