फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामा मस्जिद: आंधी में गिर गई मीनार की स्लैब, शाही इमाम ने मरम्मत के लिए पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

Sun, 06 Jun 2021 08:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार को चली आंधी व बारिश के दौरान दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद को नुकसान पहुंचा है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मस्जिद की मरम्मत कराने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि गत शुक्रवार को चली आंधी व बारिश के दौरान मस्जिद की एक मीनार की लाल पत्थर की स्लैब गिर गई। इससे ऐतिहासिक इमारत के फर्श को भी नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन


सैयद अहमद बुखारी ने रविवार को पीएम को भेजे पत्र में कहा है कि वे भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) को निर्देश दें कि वह स्मारक का निरीक्षण करे और आवश्यक मरम्मत कराई जाए। 17 वीं सदी में बनी इस ऐतिहासिक मस्जिद की एक मीनार बीते दिनों चली आंधी में क्षतिग्रस्त हो गई है। 

पीएम को लिखे पत्र में शाही इमाम ने कहा कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध जामा मस्जिद को मरम्मत की सख्त जरूरत है। इमारत के कई पत्थर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं और अक्सर गिरते रहते हैं। कल भी, मीनार से कुछ पत्थर गिरे थे, लेकिन बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि इन दिनों लॉकडाउन के कारण मस्जिद बंद है। 
विज्ञापन


शाहजहां ने कराया था 1656 में निर्माण
ऐतिहासिक जामा मस्जिद के रखरखाव की जिम्मेदारी दिल्ली वक्फ बोर्ड के पास है। इसका निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने 1656 में कराया था। गत शुक्रवार को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी व इस दौरान हुई बारिश से मस्जिद की एक मीनार से लाल बलुआ पत्थर का एक स्लैब नीचे गिर गया। उसके कारण मस्जिद के प्रांगण को भी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें