फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री का बड़ा बयान, कहीं केपटाउन की तरह एक-एक बूंद को तरस न जाए चेन्नई और बंगलूरू

Wed, 30 Oct 2019 07:23 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गजेन्द्र सिंह शेखावत
विज्ञापन

देश में गहराते जल संकट पर चिंता जाहिर करते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चेताया है कि अगर समय रहते हमने सही कदम नहीं उठाए तो वह दिन दूर नहीं जब चेन्नई और बंगलूरू की हालत भी दक्षिण अफ्रीकी शहर केप्टाउन जैसी हो जाएगी। 

विज्ञापन


याद रहे कि दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन में 2017-18 में जल संकट इतना ज्यादा गहरा गया था कि यहां पानी पूरी तरह से खत्म हो गया था। इसके बाद 'जीरो डे' का विचार आया यानी ऐसा दिन जब शहर के किसी भी नल में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके जरिए लोगों को जल प्रबंधन को लेकर सचेत किया जाता है। 
बढ़ती आबादी और शहरीकरण की वजह से बंगलूरू में पानी का संकट खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। बड़ी संख्या में लोग पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं। चेन्नई की स्थिति भी बहुत हद तक ऐसी ही है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि स्वतंत्रता के समय प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता 5000 घन मीटर थी, जो घटकर 1540 घन मीटर रह गई है। शेखावत ने कहा कि अगर यह गिरावट ऐसे ही बढ़ती गई और आबादी पर नियंत्रण नहीं किया गया तो चेन्नई और बंगलुरु भी केपटाउन बन जाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें