फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण जेटली फिर बने राज्यसभा सदस्य, वेंकैया नायडू के चैंबर में ली शपथ

Sun, 15 Apr 2018 12:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुण जेटली
विज्ञापन

किडनी का इलाज करा रहे केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है। यह शपथ राज्यसभा के सभापति और उप- राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के चैंबर में दिलाई गई। 65 वर्षीय जेटली 3 अप्रैल को उत्तर प्रदेश से उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए थे। जेटली की बीमारी को देखते हुए यह विशेष कार्यक्रम रखा गया था। 

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने ट्वीट में कहा था, ‘केंद्रीय वित्त व कंपनी मामलों के मंत्री अरुण जेटली 15 अप्रैल 2018 को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू अपने चैंबर में जेटली को शपथ दिलाएंगे।’

बता दें कि वित्त मंत्री किडनी में संक्रमण की वजह से बीते शुक्रवार एम्स में भर्ती हुए थे। चूंकि उन्हें लंबे समय से मधुमेह है। इसलिए डॉक्टरों ने किडनी प्रत्यारोपण से पहले उनकी चिकित्सीय जांच शुरू की। लेकिन शारीरिक रुप से कमजोर होने की वजह से डॉक्टरों ने कुछ दिन इंतजार के बाद ही प्रत्यारोपण करने का फैसला लिया था। तब तक के लिए डॉक्टरों ने वित्त मंत्री को डायलिसिस देना शुरू किया। 
विज्ञापन


अरुण जेटली गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव में जीतने के बाद भी वह शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए नहीं पहुंच पाए थे। इसी वजह से अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रविवार को उनके लिए वेंकैया नायडू के चेंबर में विशेष आयोजन कर उप-राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें